पाचन शक्ति कैसे बढ़ाए बिना किसी दवा के

क्या आपका भी पाचन तंत्र कमजोर है? आप जो कुछ खाते है कुछ जल्दी पचता नहीं है, आपको डकारे आती है, gas हो जाती है इतयादि इसलिए आप जानना चाहते है की पाचन कैसे बढ़ाए। 
Digestion
पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए आपको अपने भोजन में कुछ सुधार लाने होंगे, कुछ योगा आसन करने होंगे और चिनता करना कम करना होगा।

अगर आप को किसी भी तरह की Fitness से सम्बंधित समस्याएं है जैसे Weight gain, Weight loss तो आप निचे Click करके हमसे Contact करें। हम आपको Personalized Diet and Workout Plan Provide कराएँगे।

आयुर्वेद मे कहा गया है की “आप जो खाते है वो आप नहीं है आप जो पचाते है वैसे ही आप हो जाते है”
इसका मतलब है की खाना खाने से ज़्यादा खाने को पचना ज़रूरी होता है। आप भले ही अच्छी अच्छी चीज़े खा ले परन्तु जबतक वो सही से पचेगा नहीं तबतक उसका कोई लाभ नहीं मिलेगा।
आयुर्वेद का कहना है की 95 प्रतिशत बीमारी हमारी पाचन शक्ति ख़राब या कमज़ोर होने से ही होती है, और हमारे पेट से ही अलग अलग अंगों तक पहुँचती है और उसे ख़राब कर देती है।

पाचन शक्ति कमजोर होने के लक्षण

किसी भी बीमारी के तेज होने से पहले हमारी बॉडी हमें इशारा जरूर देती है यानि की हमारी बॉडी कुछ ऐसे Signs और Symptoms दिखाने लगती है जिससे की हमें पता चल जाए की हमे असलियत में हुआ क्या है।

निचे कुछ ऐसे ही पाचन शक्ति कमजोर होने के लक्षण दिए हुए है अगर इनमें से कोई 2 या 3 लक्षण भी आपमें है तोह आपको यह जानना ज़रूरी है की पाचन शक्ति कैसे बढ़ाए।
  • पेट में जलन या एक अस्वस्थ अहसास
  • बदहजमी और गैस की समस्या
  • पेट में दर्द या असहनीयता
  • भोजन को पचाने में देरी
  • अपाचन, उल्टी, या दस्त जैसी स्थितियों का अनुभव
  • वजन कमी या बढ़ोतरी की समस्या
  • त्वचा में समस्याएं जैसे कि एक्जिमा या एसिमा

सुबह गरम पानी का सेवन

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए आप रोज सुबह सुबह कम से कम 1 litre चाय जैसा गरम पानी को धीरे धीरे पीेए। इससे आपका पूरा पेट अच्छी तरह से साफ हो जायेगा। 
गरम पानी पीने से Metabolism भी बढ़ता है तोह अगर आप मोटे है तोह रोज़ सुबह 1 litre गरम पानी पीना आपके लिए जैसे 1 तीर से 2 निशाने वाला काम करेगा।

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए कौनसा खाना खाये

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए कुछ ऐसे भोजन है जिनका आपको उपयोग करना होगा।
  • फाइबर युक्त आहार: फल, सब्जियां, अनाज, और दालें फाइबर से भरपूर आहार का सेवन करें। ये पाचन को सुधारने में मदद करते हैं।
  • प्रोबायोटिक्स: दही, किमा, और फर्मेंटेड आहार में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
  • धनिया, जीरा, अजवाइन: इन मसालों का सेवन करना पाचन को सुधार सकता है।

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए कौनसा खाना न खाये

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए आपको अपनी ज़ुबान पर काबू करना होगा और कुछ चीज़ो का सेवन करना छोड़ना होगा। जैसे- चाट, मोमो, चाउमीन, समोसा, लिट्टी इत्यादि जितने भी तरह के Fast Food या मैदे से बनने वाले सामान है।

क्योंकि इस तरह की सभी चीजे मैदे से बानी होती है और कुछ तोह मैदे को सराकर। फिर जब आप इस तरह के भोजन का सेवन करते है तो यह आपके नली मे चिपक जाता है फिर वही पर सरता है।
ज़्यादातर लोगो की पाचन से सम्बन्धी समस्याओ की जर यही होती है की वो लोग इस तरह के भोजन का सेवन करते है।

इसके साथ ही साथ आपको ज़्यादा तेल मसाले वाली चीजों से भी परहेज करना है क्योंकि ज़्यादा तेल मसाले वाले भोजन को भी पचना हमारे पाचन तंत्र के लिए कठिन होता है, और इससे हमारे लिवर पर भी बोहोत बुरा प्रभाव पड़ता है और इससे हमारा लिवर भी कमज़ोर हो जाता है।

भोजन करने का सही तरीका

आपको ऐसा लगता होगा की भोजन ही तो करने है खाना पेट ही मे तो जायेगा अब इसमें सही तरीका और गलत क्या। मगर ऐसा नहीं है भोजन करने का भी एक सही तरीका होता है तो चलिए जानते है भोजन करने का सही तरीका क्या होता है।

  • अपना भोजन धीरे-धीरे और ध्यान से चबाकर खाएं। यह भोजन को छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजित करके खाये ये पाचन में सहायता करता है।
  • फाइबर युक्त आहार, सब्जियां, फल, पूरे अनाज, प्रोटीन, और स्वस्थ तेलों से भरपूर आहार लें। यह पाचन के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है।
  • ज़्यादा खाने से अच्छा होता है जितना भी खाये वो सही तरीके से पचे और हमारे शरीर मे लगे पोर्शन कंट्रोल: अधिक ना खाएं। बड़े भोजनों की बजाय छोटे और अधिक बार भोजन करने से पाचन अच्छा रहता है।
  • दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी पाचन और पोषक तत्वों को अच्छी तरह से अवशोषित करने में मदद करता है।
  •  प्रोसेस्ड और अधिक तेल वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें। Packed food खाना बंद करदे जैसे बिस्किट्स भुजिआ और भी कई सारे सामान, क्यूंकि इसमें कई प्रकार के प्रेसर्वेंटिव्स का इस्तेमाल किआ जाता है और ये सारी चीज़ेँ ज़्यादातर मैदे से ही बनती हैँ,इन्हें पाचन करना मुश्किल हो सकता है और असुविधा पैदा कर सकते हैं।
  • उन खाद्य पदार्थों को पहचानें जो पाचन संबंधित समस्या का कारण बन सकते हैं, जैसे मसालेदार या तेलीय खाने। यदि वे आपको प्रभावित करते हैं, तो उनका सेवन कम करें।
  • हर दिन बराबर समय पर खाना खाने का प्रयास करें। इससे पाचन को नियमित करने में मदद मिल सकती है।
  • अपने आहार में दही,योगर्ट, केफिर, या सौरक्रौट जैसे प्रोबायोटिक्स शामिल करें। ये आपकी गुट बैक्टीरिया को संतुलित रखने में मदद करते हैं।
  • कुछ ऐसे योगा भी है जो की पाचन शक्ति को बढ़ाने में लाभकारी होते है जैसे:

पवनमुक्तासन (Wind-Relieving Pose)

आप पीठ के बल लेटें और नीचे की ओर घुटनों को खींचकर चेस्ट के पास लाएं। इससे गैसों को रिलीज़ करने में मदद मिलती है और पाचन को सहायता मिलती है।
पाचन शक्ति कैसे बढ़ाये
Image credit: istock

पश्चिमोत्तानासन (Seated Forward Bend)

बैठे हुए अपनी पीठ को सीधा रखें, पैरों को आगे की ओर बढ़ाएं और पैरों को छूएं। यह आसन पाचन तंत्र को संभालता है और गैसों को कम करने में मदद करता है।
पाचन शक्ति कैसे बढ़ाये
Image credit: istock

भुजंगासन (Cobra Pose)

पेट के बल लेटें, हाथों को छाती के पास रखें और ऊपर की ओर उठें। यह आसन पाचन तंत्र को स्थिमित करने में मदद कर सकता है।
पाचन शक्ति कैसे बढ़ाये
Image credit: istock

अर्धमत्स्येंद्रासन (Half Lord of the Fishes Pose)

एक पैर को दूसरे पर रखें, टोर्सो को घुमाएं और आंखें घुमाएं। यह आसन गैसों को कम करने में मदद कर सकता है।
पाचन शक्ति कैसे बढ़ाये
Image credit: istock

धनुरासन

इसको करने के लिए आपको पेट के बल सीधा लेते जाना है और फिर अपने दोनों हाथों से अपने पैरों को पकरकर ऊपर की और उठना है।
पाचन शक्ति कैसे बढ़ाये
Image credit: istock

चक्रसन (wheel pose)

इसको करने के लिए आपको पीठ के बाल सीधा लेते जाना है और अपने दोनों हाथों और पैरों को पास लाकर अपने कमर और पेट के हिस्से को ऊपर उतना है।
पाचन शक्ति कैसे बढ़ाये
Image credit: istock


वज़रासन

भोजन के तुरंत बाद आपको इस तरह बैठ जाना है करीब 5 से 10 मिनट के लिए आप बैठ सकते है। इससे खाना के बाद जो सारे शरीर का खून हमारे भोजन की तरफ आता और खाने को पचाता है 
इससे हमारे पैरों मे खून जाना काम हो जाता है और सारा खून आराम से हमारे भोजन की तरफ जाकर उसको अच्छे से पचाता है।
पाचन शक्ति कैसे बढ़ाये
Image credit: istock
अगर आप दिन मे आधा घंटा से एक घंटे तक भी किसी भी तरह का व्ययाम करते है तो उससे भी आपका पांचन शक्ति बढ़ता है।

पाचन शक्ति बढ़ाना है तो Stress नहीं 

Stress लेने से हमारे बॉडी में Sad hormones रिलीज़ होते है जो की हमारे पांचन पे बोहोत बुरा प्रभाव परता है।
पाचन शक्ति कैसे बढ़ाये
आप कभी notice कीजियेगा जब आप दुखी होते है या परेशान रहते तो आपको भूख काम लगता होगा आपको खाने का बिलकुल भी मन नहीं करता होगा ऐसा इसीलिए होता है क्यूंकि जब ये sad hormone रिलीज़ होते है तो हमारे पेट के जो Enzymes होते है वो अपना secretion सही ढंग से नहीं कर पाते और खाना खाने का मन नहीं करता है।

अगर आप खा भी लेते है तो खाना सही से पचता नहीं है और हमारे पेट में सरता रहता है। फिर यही सरल पदार्थ हमारे बलड के साथ पुरे शरीर मे फेलने लगता है और कई नई नई बिमारियों का भी कारण बन सकता है।
इसीलिए आपको stress नहीं लेना है और खुश रहना है।

खान पान

आप जैसा खाते है आप वैसे ही बन जाते है इसलिए अगर आपको अपनी बॉडी मे कोई भी बदलाव लाना है तो आपको सबसे पहले अपने डाइट मे सुधार लाना होगा।

सुबह का नाशता

सुबह सुबह आपको हलके गरम पानी का सेवन करना है। आराम से बैठकर और सिप सिप करके 2 से 3 गिलास पीना है। नाश्ते से पहले आप कोई भी फ्रेश और Seasonal फ्रूट खा सकते है। जैसे- केला, अमरुद, सेब अनार इत्यादि फिर यह खाने के 1 घंटे बाद आपको नाश्ता करना है।
नाश्ता आपको हल्का और पोष्टीक खाना है जैसे sprouts या घर का बना हुआ रोटी और सब्ज़ी खा सकते है। रोटी आप अगर अन्य अनाज का खाये तो और भी अच्छा होगा गेहूं के अलावा जैसे जॉव, मकई,बाजरा, बेसन, इत्यादि।

दोपहर का भोजन

दोपहर के खाने से 1 घंटे पहले आपको एक प्लेट सलाद खाना है और 1 घंटे बाद आपको खाना खाना है खाने मे आप खिचड़ी, ओट्स, दलिया और उसके साथ एक छोटी कटोरी दही खाना है, या आप घर का बना हुआ चावल और सब्ज़ी खा सकते है। उसके साथ आपको दही ज़रूर खानी है।

रात का भोजन

रात का भोजन आपको 7 से 8 बजे के बीच कर लेना है और भोजन हल्का और आसानी से पचने वाला होना चाहिए। जैसे रात के भोजन में सूप,मूंग दाल की खिचड़ी, या दूध पी सकते हैँ।

नींद का महत्व

रात मे आपको जल्दी सो जाना है और 7 से 8 घंटे की नींद ज़रूर लेनी है।इससे हमारी बॉडी खुद को रिपेयर करती है और हमारे पांचन शक्ति को भी बोहोत मज़बूत करती है।

Frequently Asked Questions 

  क्या खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है?  
   

सेब, अनन्स, आवला ये कुछ ऐसे फल है जिनको खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है।

 
  कमजोर पाचन में क्या खाएं?  
   

कमज़ोर पाचन में फल और खिचड़ी का सेवन करें।

 
  खाना न पचने का मुख्य कारण क्या होता है?  
   

खाना ना पचने का मुख्य कारण होता है की आप तेल मसाले वाला खाना खाते है और वह पचता नहीं है अगर आप सादा खाना खाये तोह ये समस्या आपको परेशान नहीं करेंगी।

 
  खाना ठीक से नहीं पचता तो क्या करें?  
   

अगर आपका भी खाना ठीक से नहीं पचता तो आप तेल मसाले वाला खाना खाना छोरदे हल्का खाना खाये जैसे ओट्स, खिचड़ी और खाने के बाद वज़रासन करें।

 
  पेट का डाइजेशन ठीक करने के लिए क्या करें?  
   

पेट का डाइजेशन ठीक करने के लिए तेल मसाले वाले भोजन का सेवन करना छोर दे। कच्ची सब्ज़ी और फल का ज़्यादा से ज़्यादा सेवन करें और कुछ योगा का सेवन करें।

 

निष्कर्ष

अगर आप भी जानना चाहते है की पाचन शक्ति कैसे बढ़ाए तो ऊपर के बताये हुए नियमों का पालन करते रहे तो इससे आपको बोहोत अच्छा परिणाम मिलेगा सिर्फ एक महीने मे आपको यह दिखेगा की आपको पांचन से सम्बंधित कोई भी परेशानी नहीं होंगी और आप अब ज़्यादा अच्छा महसूस कर रहे है, बस आपको ऊपर के दिए गए नियमों का पालन निरंतर करते रहना है

Post a Comment

0 Comments